फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नो एंट्री में पहुंचे ट्रक का चालान, जाम से सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विजय दशमी पर्व के साथ ही बाजार में भीड़भाड़ बढ़ने, त्योहारों की तैयारी और शादी समारोह की खरीदारी करने के लिए बाजार में लोगों के पहुंचने से बाजार में रौनक तो लौटी, लेकिन शहर में दिन भर बार-बार जाम लगता रहा। जिससे लंबी दूरी का यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाजार में भीड़ और शहर में यातायात की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए कोतवाल रमेश सिंह तनवर और यातायात निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही। खासतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेड लाइट चौराहा, झंडा चौक, तहसील के निकट पुलिसकर्मी सक्रिय रहे, लेकिन हर रास्ते से वाहनों की कतारें, छोटे-बड़े प्राइवेट वाहनों के गुजरने से रुक-रुककर जाम लगता रहा।
हाईवे पर कई जगह साइड में खड़े वाहन भी यातायात में रुकावट बने। यातायात पुलिस को सड़कों को खाली कराने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात निरीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि नो एंट्री में ऑडिटोरियम के पास पहुंचे एक ट्रक का चालान किया गया है। वहीं, रोडवेज डिपो प्रशासन को बताया गया है कि एक समय में तीन से ज्यादा रेलवे स्टेशन चौराहे पर खड़ी न की जाएं। तीन से अधिक बसें खड़ी होने पर चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने नो पार्किंग में वाहनों को खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करते हुए जाम से निपटने प्रशासन का सहयोग करने की आम जन से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें