फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर रेडक्रास सोसाइटी के संस्थापक को किया याद

विज्ञापन
पौधों की निराई गुड़ाई करती पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत की छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास सोसायटी के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पूर्व में उनकी स्मृति में रोपे पौधों की निराई-गुड़ाई की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रवक्ता और भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी ने छात्रों को बताया कि रेडक्रास एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसकी स्थापना 1863 में जेनेवा में सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के द्वारा समाज के जरूरतमंद, युद्ध पीड़ित, आपदा प्रभावित और दुर्घटना में घायल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुई थी। बताया कि 8 मई को 1828 को जेनेवा में जन्मे ड्यूनेंट की मृत्यू 30 अक्तूबर 1910 को हुई थी। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उन्हें 1901 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद कुमार रमोला, महेंद्र सिंह, प्रमोद रावत, मनवर सिंह चौहान, सोहन सिंह, शिवम नेगी, संदीप, शुभम, अनुष्का, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें