फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 12 सड़कों पर यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर मलबा आने और पुश्ते टूटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरों लोक निर्माण खंडों से जुड़ी 12 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। कई स्थानों पर लोनिवि ने जेसीबी लगाकर यातायात शुरू कराया। कई मार्ग देर शाम तक यातायात के लिए नहीं खुल सके।
विज्ञापन

दुगड्डा और यमकेश्वर क्षेत्र की लाइफ लाइन लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा मोटर मार्ग पर कई स्थानों से भूस्खलन हुआ है। संवेदनशील इस मार्ग पर कई स्थानों पर डेंजर जोन बन गए हैं। लोनिवि की जेसीबी जैसे ही मलबा हटा रही है, तभी दोबारा पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। दुगड्डा से पौखाल तक आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। पौखाल-कण्वाश्रम मार्ग समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।
द्वारीखाल विकासखंड में गुमखाल-द्वारीखाल-चैलूसैंण, सिलोगी मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि लोनिवि से यातायात सुचारु करने को कहा गया है। द्वारीखाल-डाडामंडी मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

लैंसडौन क्षेत्र में रैतपुर-कुणजोली मोटर मार्ग, सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग, मैंदोली-सिलोगी मोटर मार्ग, सौली बैंड-मैंदोली मोटर मार्ग, जाखणीखाल-बंठौली मोटर मार्ग, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग, फतेहपु्र-लैंसडौन मोटर मार्ग पर भी पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। देर शाम तक विभाग की ओर से सड़कों को खोलने के प्रयास जारी है। बैजरो क्षेत्र में मैठाणाघाट-ढौंर-जाखणी-तकुलसारी-रसियामहादेव-सौंफखाल-दिवोली-बंदरकोट-नौलापुर मोटर मार्ग, नौलापुुर-खेतु-केदारगली-घौडियाणा-बीरोंखाल मोटर मार्ग और भैंसवाड़ा-बयेला मोटर मार्ग पर भी कई स्थानों पर मलबा गिर रहा है, जिससे लोगों को कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट और दुगड्डा की प्रमुख रुचि कैंतुरा ने ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए लोनिवि से संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी खड़ी करवाने और मलबा आते ही उसे हटाकर यातायात सुचारु करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें