फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच, लैंसडौंन मार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने से दो घंटे यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के चलते कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य मलबा आने से लगा जाम। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में जन जीवन प्रभावित रहा। भारी बारिश के चलते एनएच और फतेहपुर लैंसडौन मार्ग पर पालकोट में भूस्खलन से यातायात बाधित रहा। लोनिवि ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया और यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में गत दो दिनों से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। सोमवार रात को हुई बारिश से गढ़वाल की लाइफ लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग में तीन किमी. और 5वें मील के निकट भूस्खलन से सड़क पर भारी मलबा आ गया। एनएच प्रशासन ने जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया और यातायात सुचारु किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा। फतहेपुर-डेरियाखाल मार्ग में पालकोट के पुल के निकट पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हो गई। मार्ग से मलवा हटाने का क्रम जारी था। मार्ग हल्के वाहनों के लिये खोल दिया गया है। धुमाकोट-दुगड्डा- लक्ष्मणझूला स्टेट हाईवे पर साजासैंण स्थित दुगड्डा ब्लॅाक मुख्यालय के निकट पेड़ टूटने से यातायात बाधित रहा। लोनिवि ने पेड़ हटाकर यातायात चालू किया। बारिश के चलते मंगलवार को विद्यालयों में छात्रों की अपेक्षा कम रही। अभिभावकों ने बारिश में बच्चों को स्कूल नहीं भेजा, जिससे जीआईसी में व जीजीआईसी में करीब 60 फीसदी उपस्थिति दर्ज हुई।
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें