फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वीकेंड पर लैंसडौन में उमड़े पर्यटक, गुलजार हुई पर्यटन नगरी

Sat, 04 Apr 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी समय बाद पर्यटकों की भीड़ देखकर खिले कारोबारियों के चेहरे
विज्ञापन

लैंसडौन। पर्यटन नगरी लैंसडौन में दो दिन से पर्यटकों का तांता लगा है। लैंसडौन व आसपास के सभी होटल, रिजॉर्ट्स, होमस्टे पर्यटकों से गुलजार हैं। काफी समय बाद पर्यटकों की भीड़ से होटल व्यवसायियों, दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
पर्यटकों की भीड़ से फतेहपुर, बिलंगी, धोबीघाट, फरसूला, पालकोट, गोयूं, डेरियाखाल, चुंडई, असनखेत, घांघली, ताड़केश्वर, जयहरीखाल, गुमखाल, समखाल, हथनिया तक के सभी होटल व धर्मशालाएं शनिवार को फुल रहे। स्थिति यह रही कि पर्यटकों को जब कमरे नहीं मिल सके, तो उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार रात कई पर्यटकों को रात वाहनों में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही पर्यटकों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। लैंसडौन के दर्शनीय स्थलों भुल्ला ताल, टिप इन टॉप, कालेश्वर मंदिर, दरबान सिंह म्यूजियम, भीम पकोड़ा, संजय शाही पार्क आदि में पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। पर्यटकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा ने बताया कि लैंसडौन व आसपास 3000 लोगों के रुकने की व्यवस्था है लेकिन 5000 से भी अधिक पर्यटक लैंसडौन व आसपास पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें