एसएसपी पौड़ी मुख्तार मोहसिन ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मण झूला और श्रीनगर के इंस्पेक्टर को देवप्रयाग को आने वाले चारधाम यात्रियों की पुलिस से संबंधित सहायता के विषय में निर्देश दिए।
वहीं पांच जगहों पर पर्यटक पुलिस चौकियां खोलने को कहा। उन्होंने कहा कि बाजार चौकी श्रीनगर, कालियासौड़, नीलकंठ, देवप्रयाग संगम और लक्ष्मण झूला में सीजनल पर्यटक पुलिस चौकियां खोली जाएंगी।
इसके बाद पुलिस लाइन में वन्य जीव से संबंधित अपराधों की रोकथाम के संबंध में गौरी मोलखी एनीमल वेलफेयर बोर्ड आफ इंडिया द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गयी। इस दौरान वन्य जीवों से संबंधित जानकारी दी गई व सभी वन्य जीव कानूनों के संबंध में चर्चा की गई।
इस मौके पर एसएसपी मुख्तार मोहसिन, एएसपी सरिता डोबाल और जनपद के सभी एसओ सहित वन विभाग और राजस्व पटवारी व जनपद के सभी एसआई ने भाग लिया।