वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मुख्य कोषागार में दिन भर विभागीय अधिकारियों की भीड़ जुटी रही। सर्वर के ठीक से कार्य न करने से कोषागार कर्मियों को समस्या से जूझना पड़ा। शुक्रवार रात्रि 7.30 बजे तक करीब दो दर्जन विभागों ने बजट सरेंडर किया। इसमें सबसे अधिक कंजूसी दिखाने वाला एसडीएम कार्यालय पौड़ी रहा।
विभाग का नाम सरेंडर की गई धनराशि
-एसडीएम कार्यालय पौड़ी- 1 करोड़ 70 लाख
-पीएचसी कोट - 1 करोड़ 53 लाख
-उपशिक्षा अधिकारी प्रा. कल्जीखाल- 1 करोड़ 22 लाख
-जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय- 6 लाख
-जिला समाज कल्याण विभाग - 2 लाख
-जिला अस्पताल - 3 लाख 86 हजार
-जिला पंचायत - 7 लाख 79 हजार
-परिवहन विभाग - 9 लाख 57 हजार
-जिला पूर्ति कार्यालय- 70 लाख
-जिला कारागार विभाग- 44 लाख 73 हजार
-प्राथमिक स्वास्वास्थ्य केंद्र परसुंडाखाल -14 लाख
-निदेशक मत्स्य - 6 लाख 54 हजार
-खंड शिक्षा अधिकारी कोट -15 लाख 53 हजार
-जीआईसी निसणी- 4 लाख 70 हजार
-आयुक्त कार्यालय- 2 लाख 80 हजार
-कन्या उमा विद्यालय ल्वाली- 5 लाख 62 हजार
-जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक - 60 लाख 50 हजार
-जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग -16 लाख 29 हजार
- गढ़वाल वन प्रभाग- 65 लाख
- जिला कार्यालय (डीएम कार्यालय) 32 लाख