फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन को रोकने के लिए स्वरोजगार अपनाएं क्षेत्र के युवा : दिलीप रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रसिद्ध लघु उद्यमी स्व. विजय सुंद्रियाल की प्रथम पुण्यतिथि स्वरोजगार दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल डुंगरी में आयोजित स्वरोजगार विचार गोष्ठी का मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत ने स्व. विजय सुंद्रियाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि दो दशक से पहले स्व. विजय सुंद्रियाल ने शहरों, महानगरों में नौकरी को त्यागते हुए छोटे से गांव डुंगरी में उद्योग की स्थापना कर एक मिसाल कायम की थी। आज की युवा पीढ़ी को पलायन रोकने, शहरों और महानगरों में धक्के खाने से बचने के लिए स्व. विजय सुंद्रियाल से प्रेरणा लेकर अपने घर, गांव में स्वरोजगार को अपनाना चाहिए इस अवसर पर स्व. विजय सुंद्रियाल के पुत्र मनीष सुंद्रियाल, नैनीडांडा के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख ललित पटवाल, सेवानिवृत्त डीएसपी वीएल मधवाल, रघुबीर बिष्ट, रंजना रावत, शीशपाल सिंह, अजीतसिंह, जंगबहादुर नेगी और सत्यपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें