फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ किया एनएच का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम योगेश मेहरा के निर्देश पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट के अधिकारियों ने झंडाचौक से नगर निगम कार्यालय तक एनएच के दोनों और नाली को छोड़कर सड़क के किनारे के हिस्से का सर्वे किया। एनएच प्रशासन जल्द ही इस ऊबड़-खाबड़ हिस्से की मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार करेगा। समतलीकरण और मरम्मत के बाद इस हिस्से में वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से एनएच पर मालवीय उद्यान से झंडाचौक तक सड़क के बीच में बनाई गई पार्किंग का व्यापारियों की ओर से विरोध किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना था कि इस व्यवस्था से व्यापारी अपनी दुकानों पर लोडिंग और अनलोडिंग नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए बुधवार को एसडीएम ने व्यापारियों, पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बैठक की थी। बैठक में तय हुआ था कि सड़क किनारे की ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर टेलीफोन के खंभों को हटाया जाएगा और सड़क के दोनों ओर पार्किंग बनाई जाएगी।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एनएच के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम से लेकर झंडाचौक तक सर्वे कर ऊबड़-खाबड़ हिस्से की नापजोख की। एनएच के अधिकारियों ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि जल्द इसका स्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर एनएच के एई रमेश असवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और महामंत्री राजेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें