फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रभावित काश्तकार को उचित मुआवजा दिया जाए’

Tue, 22 Dec 2015 08:54 PM IST
कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार की ओर से गठित कोर कमेटी व प्रभावित ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कोर कमेटी ने सभी मांगों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जल विद्युत परियोजना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को बैंरागना में नौर, नैथाणा व गौरसाली के ग्रामीणों व कोर कमेटी की मैराथन बैठक आयोजित हुई। कोर कमेटी ने कंपनी को निर्देशित किया कि परियोजना के निर्माण से प्रभावित प्रत्येक काश्तकार को उचित मुआवजा दिया जाये। कमेटी के सदस्य काबीना मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि क्षेत्र का तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद जिन भवनों का पुनर्वास जरूरी होगा, उनका पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत ही पुनर्वास किया जाएगा। कोर कमेटी ने नौर, बैरांगना, सेंद्री गांव का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बैठक में काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, ऊर्जा सचिव उमाकांत पंवार, जिलाधिकारी ज्योति खेरवाल, एसपी बीजे सिंह, सूचना अधिकारी एमएस बिजल्वाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष बासुदेव भट्ट, प्रजापति शाह व आशीष गैरोला आदि मौजूद थे।

लौटे मंत्री प्रसाद नैथानी
कीर्तिनगर। स्थानीय विधायक व काबीना मंत्री मत्री प्रसाद नैथानी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने पर देहरादून वापस लौट गए हैं। अब अन्य गांवों के प्रभावितों के साथ काबीना मंत्री दिनेश धनै वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें