फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों को मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Tue, 22 Dec 2015 08:51 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र अब जल्द ही विवि के तीनों परिसरों में वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। भारत सरकार ने वाई-फाई सुविधा के लिए विवि की ओर से भेजे गए प्रस्ताव का स्वीकार कर लिया है। केेंद्र सरकार के निर्देशानुसार 30 जून 2016 तक विवि के तीनों परिसरों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्र लंबे समय से पौड़ी, टिहरी व बिड़ला परिसर श्रीनगर में लंबे समय से वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे थे। विवि के छात्रों ने मांग के समर्थन में कई बार आंदोलन भी किया था। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने तीनों परिसरों में वाई-फाई सुविधा के लिए प्रस्ताव बना कर केंद्र सरकार को भेजा था। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार ने विवि का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। विवि को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इस संबंध में पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन थ्रो इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के तहत वाई-फाई सुविधा उपलब्ध की जानी है।

79 भवनों में लगेगी सुविधा
विवि में 20 करोड़ से अधिक लागत से 79 भवनों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की है। इसमें आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि सरकार ने 30 जून 2016 तक विवि में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें