फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बज्रपात से पांच महिलाओं समेत छह झुलसे

Fri, 23 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ब्लाक यमकेश्वर के ग्राम उमरोली में बज्रपात होेने से छह लोग झुलस गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में भर्ती कराया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्राम उमरोली निवासी बबीता (25) पत्नी विनोद सिंह, पूजा (19) पुत्री हीरालाल, आशा (19) पुत्री उमेश चंद्र, शीतल (18) पुत्री विनोद, प्रीति (25) पत्नी धर्मवीर पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गांव के पास के जंगल गई थी, तभी तेज बरसात के साथ बज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से पांचों झुलस गईं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, बज्रपात की चपेट में आने से ग्राम उमरोली डाडा के सतपाल सिंह (48) पुत्र कृपाल सिंह झुलस गए। वह अपने घर के बाहर बरामदे में बैठे हुए थे। उन्हें भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से घायलों को मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें