फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के सामने अस्पताल की दशा पर बिफरे ग्रामीण

Fri, 23 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर)
विज्ञापन
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : file photo
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचसी हिंडोलाखाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 545 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी हिंडोलाखाल की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के समक्ष नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएचसी हिंडोलाखाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को यहां लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हुकुम सिंह ने कहा कि शासन की उपेक्षा के चलते यह स्वास्थ्य केंद्र शो पीस बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर कोई भी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।

ज्योति कैंतुरा ने कहा कि यहां वर्षों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है। एंबुलेंस भी संचालित नहीं हो पा रही है, लेकिन न तो विभाग और न ही स्थानीय विधायक स्वास्थ्य केंद्र के प्रति गंभीरता बरत रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कीर्तिनगर और श्रीनगर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में जल्द सभी सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें