फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बाइकों समेत वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर एक और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर उससे पांच बाइक बरामद की हैं। इनमें से एक बाइक कोटद्वार से चुराई गई है, जबकि चार अन्य बाइकें उत्तराखंड और यूपी के शहरों से चुराई गई हैं। तीनों वाहन चोर यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को डेढ़ हजार रुपये के नकली नोट और एक तमंचा मय जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

कोतवाली में बृहस्पतिवार को एएसपी सरिता डोबाल और सीओ बचन सिंह राणा ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पनियाली फारेस्ट गेस्ट हाउस के पास से तीन संदिग्ध लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन


उनकी पहचान फईम अंसारी पुत्र अनवर अहमद निवासी श्यामीवाला थाना मंडावली, मो. अजहर पुत्र मो. युसूफ निवासी ग्राम नारायणपुर थाना मंडावली और मो. वसीम पुत्र मीरहसन निवासी नारायणपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर (यूपी) के रुप में की गई है।

फईम अंसारी के कब्जे से पुलिस टीम को सौ-सौ रुपये के 15 नकली नोट बरामद हुए, जबकि अजहर के पास से एक 315 बोर का तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। तीनों के पास से एक-एक बाइक बरामद की गई, सख्ती से पूछताछ होने पर उनकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक शिवपुर के जंगल से बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरोह से बरामद पांच बाइकों में से एक कोटद्वार से चुराई गई थी, जबकि चार अन्य बाइकें उन्होंने रुड़की, ज्वालापुर, ऋषिकेश और मंडावली बिजनौर से चुराना स्वीकार किया है। बरामद किए गए सौ-सौ रुपये के 15 नकली नोटों में 11 नोट एक ही सीरीज के पाए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और नकली नोटों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि उनके तार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस की कामयाबी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम की अगुवाई कोतवाल जेएस पुंडीर, एसएसआई विजय सिंह, एसआई सुनील रावत, एसआई ओमवीर सिंह और एसआई विनोद कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें