फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की बैटरी और टायर चुराने वाले तीन गिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की बैटरी और टायर चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने बैटरी के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चोर बैटरियां और टायर चोरी कर बिजनौर ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि 18 दिसंबर को गोरखपुर मवाकोट निवासी गुड्डू नेेगी ने कोतवाली में उनके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने की तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह कौड़िया फाटक के पास चोरी की गई बैटरियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान वसीम निवासी कौड़िया कोटद्वार, आमिर निवासी गैरेज मार्ग कोटद्वार और फिरोज निवासी गाडीघाट कोटद्वार के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे दिनभर घूमकर एकांत स्थानों पर खड़े वाहनों को चिह्नित कर रात में बैटरी व टायर चुराते थे और उन्हें बेचने के लिए बिजनौर ले जाते थे। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी वसीम के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार और फरीदाबाद में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट और संबंधित धाराओं के नौ मुकदमे, आमिर के विरुद्ध कोटद्वार और देहरादून कोतवाली में 12 जबकि फिरोज के विरुद्ध कोटद्वार में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और अन्य से संबंधित आठ केस दर्ज हैं। बताया कि वसीम 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें