फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील लैंसडौन के डाडामंडी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रही एसआई रचना रानी ने बताया कि गत 13 अक्तूबर को पीड़िता के पिता ने मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़िता के पिता ने गांव के तीन युवकों पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है और वह गर्भवती है। मामले में राजस्व पुलिस ने 17 अक्तूबर को आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। डीएम पौड़ी के निर्देश पर गत 21 अक्तूबर को मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें