फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की बस को बीच सड़क पर खड़ी करने की जांच करेंगे एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। एसडीएम ने प्रवासियों की बस सिसल्डी के पास बीच सड़क पर खड़ी करने के मामले की जांच एआरटीओ कोटद्वार को सौंपी है।
विज्ञापन

एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने सोेशल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेेकर बताया कि बीते बृहस्पतिवार को कोेटद्वार डिग्री कॉलेेज स्थित क्वारंटीन सेंटर से सात दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर जीएमओयू की बस 17 प्रवासियों को लेकर बीरोेंखाल के लिए निकली थी, जो कि सायं छह बजे के आसपास सिसल्डी के पास खराब होे गई। सूचना पर प्रशासन ने सभी प्रवासियों के रुकने की व्यवस्था डेेरियाखाल स्थित एक होेटल पर करवाई। सोशल मीडिया पर चल रहे समाचार में बताया गया है कि चालक ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन

जनसेवा मंच से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं संतू दास व मनोेज संदाना ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सिसल्डी के पास बस खराब होने के कारण बाहरी राज्यों सेे आए प्रवासियों को आंधी, तूफान और बारिश के बीच रात 11 बजेे तक जंगलों में रहना पड़ा। क्षेत्रीय लोेगों का कहना था कि बस चालक शराब के नशे में था। इस कारण वह बस गतंव्य तक नहीं ले गया, जबकि चालक केे अनुसार बस केे पहिए की हवा निकल गई थी, जिस कारण वह बस आगेे नहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें