फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूके इलेवन और थर्ड गढ़वाल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
कोटद्वार में चल रहे गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जूझते वनबसा और यूके इल
विज्ञापन
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23वें गढ़वाल कप फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें यूके इलेवन और थर्ड गढ़वाल ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच रविवार को दोपहर एक बजे खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला गौरी फेंटा इलेवन वनबसा और यूके इलेवन ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। पहले हॉफ में 13वें मिनट में शैलेंद्र नेगी ने यूके इलेवन को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद गौरा फेंटा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और 37वें मिनट में हृदयेंद्र ने गोल दागकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ के 87वें मिनट में यूके इलेवन शैलेंद्र नेगी ने दूसरा गोल दागकर यूके इलेवन को फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला थर्ड गढ़वाल और 19 गढ़वाल राइफल्स के बीच हुआ। पहले हॉफ के 24वें मिनट में अंकुश रावत ने गोल दागकर थर्ड गढ़वाल को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हॉफ के 70वें मिनट में राहुल, 81वें मिनट में अंकित असवाल और अंतिम क्षणों में राहुल ने दूसरा गोल दागकर थर्ड गढ़वाल राइफल्स को 4-0 से बढ़त दिला फाइनल में पहुंचाया। रेफरी की भूमिका सत्य दर्शन रावत, प्रदीप नेगी, महेंद्र रावत, शिवम, प्रकाश मल, सेजल जोशी, मलन क्षेत्री ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं और मेहरबान सिंह रावत ने सुनाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन सतीश जोशी, भारत सिंह नेगी, बलवीर सिंह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, अविरल बिष्ट, सरोजनी बिष्ट, मुकेश पांडे, दीपक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें