द्वारीखाल ब्लाक के लंगूरी गांव में चोरों ने गांव के मंदिर के पीतल के घंटे और मूर्ति चुरा ली। राजस्व पुलिस ने गांव के प्रधान की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार लैंसडौन हरीश जोशी ने बताया कि लंगूरी गांव में चोरों ने गांव के मंदिर से मुख्य द्वार पर लगा पीतल का घंटा और मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर के अंदर लगी पीतल की मूर्ति और चढ़ावे की धनराशि चोरी कर ली। सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तब चोरी का पता चला।