फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक खाई में पड़ा रहा युवक, फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच एक व्यक्ति दो दिन तक खाई में पड़ा रहा और जिंदगी और मौत के बीच में झूलता रहा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह युवक के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को सकुशल बाहर निकालकर और 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में उन्हें किसी व्यक्ति ने कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर एक युवक के खाई में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने एसडीआरएफ को सूचना देते हुए पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। कोटद्वार से पांचवें मील पर व्यक्ति की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी। काफी देर खोज के बाद एक युवक झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर लेटाकर खाई से सड़क तक लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम उपेंद्र त्यागी (29) पुत्र गजेंद्र सिंह त्यागी निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया। कहा कि वह 20 जुलाई को स्कूटी से लैंसडौन घूमने जा रहा था। बारिश से बचाने के लिए उसने अपना मोबाइल स्कूूटी में रखा हुआ था। शौच आने पर उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और शौच करने के लिए सड़क किनारे गया, तभी उसका पांव फिसलने वह गहरी खाई में गिर गया। पांव में फैक्चर होने के कारण वह खड़ा नहीं हो सका। उसने खाई से सड़क पर जा रहे लोगों को आवाज भी लगाई, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। मोबाइल स्कूटी में होने के कारण वह किसी से संपर्क नहीं कर पाया। दो दिन तक खाई में पड़े रहकर किसी के आने की प्रतीक्षा कर रहा था। बृहस्पतिवार को किसी ने युवक खाई में गिरने होने की सूचना दी तो पुलिस उसके लिए फरिश्ता बनकर आई। बताया कि अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें