कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नवाचार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
समारोह के तहत महाविद्यालय में निबंध, पोस्टर, भाषण, संगोष्ठी प्रस्तुतीकरण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, कार्यक्रम संयोजक प्रो. अरविंद अग्रवाल, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. नितेश सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. निरंजन शर्मा मौजूद रहे। संवाद