फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्री वैश्य अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ा

Tue, 25 Aug 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक तीलू रौतेली चौक स्थित एक होटल में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए पदाधिकारियों के चुनाव कराने को लेकर चर्चा करना रहा। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 26 जून 2026 को समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने कहा कि यदि तत्काल चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाती है तो इसमें करीब दो से तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में नई कार्यकारिणी को श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के आयोजन की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई। साथ ही निर्णय लिया गया कि चुनाव प्रक्रिया जनवरी 2027 में शुरू की जाएगी और इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष सुबोध गर्ग, महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अजीत कुमार अग्रवाल, संजय मित्तल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें