फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राजकीय शिक्षक संघ मांगों के लिए श्रीनगर में शिक्षामंत्री के आवास का करेगा घेराव

सार

देवप्रयाग में राजकीय शिक्षक संघ 28 सितंबर को श्रीनगर स्थित शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेगा। लंबे आंदोलन के बावजूद समाधान न मिलने से शिक्षक नाराज हैं। संघ ने शिक्षण कार्य और विभागीय सूचनाओं के बहिष्कार की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन




देवप्रयाग। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ का सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन 38 दिनों से जारी है, लेकिन शिक्षकों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। इससे नाराज शिक्षकों ने 28 सितंबर को श्रीनगर में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ, देवप्रयाग के ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर चंद रमोला ने बताया कि 17 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान करीब 25 हजार शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया था। उस समय मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में कार्मिक सचिव स्तर पर वार्ता कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह समय सीमा बीत जाने के बाद कोई बातचीत नहीं हुई है। रमोला ने कहा कि सरकार और आयोग द्वारा सीधी भर्ती की विज्ञप्ति और तिथि जारी करना आग में घी डालने जैसा है। इस स्थिति से आक्रोशित संघ के पदाधिकारियों ने अब 28 सितंबर को श्रीनगर में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने देवप्रयाग के सभी शिक्षकों से इस महारैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। संघ ने यह भी फैसला लिया है कि आंदोलन के तहत शिक्षक शिक्षण कार्य के अलावा विभागीय सूचनाओं का भी पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें