फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता का किया घेराव

Sun, 23 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र की सड़कों पर की जा रही पेंटिंग का मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने पर एडीबी के अधिशासी अभियंता को भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश झेलना पड़ा। पेंटिंग कार्य में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने व कमीशन खोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पालिका क्षेत्र में शहर की सड़कों पर किए जा रहे पेंटिंग कार्य का विवाद अभी थमा नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेंटिंग कार्य में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर रविवार को कार्यदायी एजेंसी ने एडीबी के अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में मरम्मतीकरण का कार्य शुरू किया।

मरम्मतीकरण कार्य शुरू किए जाने की खबर लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का घेराव कर विरोध जताया। सभासद अनूप बहुगुणा व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत ने कहा कि जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती या फिर स्थानीय विधायक सड़कों का निरीक्षण नहीं कर लेते।
विज्ञापन


तब तक मरम्मतीकरण नहीं करने दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण यह दिक्कत हुई है। जिसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को विधायक के निरीक्षण के बाद पेंटिंग की मरम्मत की दी जाएगी। घेराव करने वालों में जयबल्लभ पंत, सागर अग्रवाल, नवीन बलूनी, हुकुम लाल, प्रदीप मल्ल, विकास कुकरेती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें