दशहर के देवी रोड पर बिना अनुमति के फल बांटकर जनता में दहशत का माहौल बनाने के आरोप में पुलिस ने ठेली वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि सात अप्रैल को एक ठेली वाला नजीबाबाद चौक के पास देवी रोड की ओर लोगों को निशुल्क फल बांट रहा था। कुछ लोगों द्वारा फल लेने से इनकार करने पर फल विक्रेता ने दहशत फैलाने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने पूरा मामला बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली में लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।