फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार : 13 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी पड़ाव की दो मस्जिदों में मिले नगीना, चांदपुर और दिल्ली के 39 जमातियों में से 13 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन अन्य की रिपोर्ट आनी शेष है। इन सभी लोगों को अभी कुछ दिन और आइसोलेशन वार्ड में रखकर दोबारा सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल को यूपी के नगीना, चांदपुर और दिल्ली से पहुंचे 39 जमातियों को कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव की मदीना और मदनी मस्जिद के अलावा उनके घरों से पकड़कर कौड़िया स्थित एडीबी पर्यटन भवन स्थित क्वारंटीन सेंटर और सिमलचौड़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा था। सोमवार को 23 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि मंगलवार को 13 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि अभी तीन अन्य जमातियों की रिपोर्ट आनी शेष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें