फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लोनिवि तैयार करेगा दुगड्डा रेंज नया कार्यालय

Wed, 17 Dec 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के साथ लोनिवि कर चुका है आमसौड़ में चयनित भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन

दुगड्डा/कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज का नया कार्यालय आमसौड़ में बनेगा। वन विभाग व लोनिवि की ओर से इसके लिए चयनित भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। लोनिवि दुगड्डा भवन निर्माण के लिए डिजायन तैयार करेगा। कार्यदायी संस्था की ओर जल्द ही भवन निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी जाएगी।
लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज का कार्यालय दुगड्डा नगर के निकट सघन वन क्षेत्र व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। मौजूदा रेंज कार्यालय भवन जर्जर है। वहीं, रेंज कार्यालय के निकट दो बार पुश्ता दरकने से रेंज कार्यालय के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। बारिश के मौसम में रेंज कार्यालय में तैनात कार्मिकों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए पूर्व में भी भूमि की तलाश करने के बाद भी उपयुक्त स्थान न मिलने से रेंज कार्यालय का निर्माण अधर में लटका रहा। वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र जोशी ने आमसौड़ में भूमि चयनित कर उच्चाधिकारियों को दुगड्डा रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया था। दुगड्डा रेंज की झवाणा बीट के कक्ष संख्या-4 में नए रेंज कार्यालय के लिए भूमि का चयन किया गया। चयनित भूमि का बीती 8 दिसंबर को लोनिवि व वन विभाग की ओर से संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है।
विज्ञापन


रेंज कार्यालय भवन निर्माण कार्य के लिए 55 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। आमसौड़ में रेंज कार्यालय के निर्माण के लिए लोनिवि के साथ संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। लोनिवि की ओर से भवन का डिजाइन तैयार करने के बाद टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
- उमेश चंद्र जोशी, रेंजर दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें