फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्मार्ट मीटर के विरोध को देख ऊर्जा निगम ने पीछे खींचे कदम

Thu, 08 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति स्मार्ट मीटर लगाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

लैंसडौन। छावनी नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध को देखते हुए ऊर्जा निगम ने फिलहाल अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। चार दिन से नगर में स्मार्ट मीटर बदलने का काम बंद हो गया है।
बीते रविवार को जयहरीखाल से ऊर्जा निगम की टीम लैंसडौन पहुंची थी। टीम ने उपभोक्ताओं से पुराना बिजली बिल मांगा और पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए। टीम की ओर से बताया गया कि पहले चरण में व्यावसायिक कनेक्शनों के मीटर बदले जाने हैं लेकिन इस दौरान कुछ घरेलू कनेक्शनों के मीटर भी बदल दिए गए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के संरक्षक गंभीर रावत, उपाध्यक्ष रोशन शाह, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता और धर्मशाला के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने ऊर्जा विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाया जाना उचित नहीं है। यदि विभाग ने जबरन मीटर लगाने का प्रयास किया तो व्यापार मंडल नागरिकों के सहयोग से विरोध प्रदर्शन करेगा। व्यापार मंडल की चेतावनी के बाद फिलहाल ऊर्जा निगम बैकफुट पर है और स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ कमल सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर नगर में सभी उपभोक्ताओं के लगने हैं। पहले चरण में व्यावसायिक और दूसरे चरण में घरेलू कनेक्शन के स्मार्ट मीटर लगने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें