फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गगन दमामा बाज्यो’ नाटक ने भरा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
कोटद्वार के प्रेक्षागृह में गगन दमामा बाज्यो नाटक का मंचन करते तन्वी संस्था के रंगकर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
तन्वी सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था की ओर से देश के क्रांतिकारियों के जीवन पर आधारित नाटक ‘गगन दमामा बाज्यो’ का मंचन किया गया। नाटक में संस्था के रंग कर्मियों ने अपने सजीव अभिनय के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरा।
विज्ञापन

बदरीनाथ मार्ग स्थित नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित नाटक का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और सांग एंड ड्रामा ब्यूरो सदस्य संतोष आशीष ने शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने नाटक की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। पीयुष मिश्रा कृत प्रदीप भास्कर के निर्देश में आयोजित नाटक में देश के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद विसमिल, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, भगवती जैसे क्रांतिकारियों के जीवन का सजीव मंचन किया गया। संगीत निर्देशन केतन कुमार ने किया। इस अवसर पर तन्वी संस्था की संस्थापक मीनाक्षी शर्मा, सिद्धार्थ काला, आंचल बनियाल, शिवानी गौड़, परीक्षित, आकाश नेगी, प्रवल, प्रबुद्ध, प्रिया नेगी, भावांजलि सक्सेना, वंश लूथरा और आयुष कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें