फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सतपुली मल्ली में 10 घंटे बाधित रहा पौड़ी हाईवे, लोग रहे परेशान

Sun, 01 Feb 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह 4:30 बजे पहाड़ी से आया बोल्डर, दिन में दो बजे मलबा हटाकर सुचारू कराया यातायात
विज्ञापन

सतपुली/कोटद्वार। गुमखाल-सतपुली के बीच हाईवे चौड़ीकरण कार्य के कारण रविवार सुबह एक बार फिर सतपुली मल्ली के पास भारी भरकम बोल्डर आ गया। बोल्डर और मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। एनएच धुमाकोट की कार्यदायी एजेंसी ने बड़ी मशीनें लगाकर कड़ी मशक्कत कर 10 घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल करवाया गया। हाईवे पर पहाड़ कटाने से स्थिति संवेदनशील बनी है। लोगों को सतर्कता से आवाजाही करने को कहा जा रहा है।
एनएच 534 पर इन दिनों डबल लेन सड़क निर्माण का कार्य गतिमान है। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे चौड़ीकरण के चलते पहाड़ी पर लटके बोल्डर आने से हाईवे अवरूद्ध हो गया। हाईवे बंद होने से कोटद्वार और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से आने वाले दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए। छोटे वाहन कटुगांव-रैतपुर संपर्क मार्ग और गुमखाल-जयहरीखाल-मैंदोली मार्ग से होकर सतपुली और कोटद्वार की ओर रवाना हुए जबकि बस और ट्रक आदि बड़े वाहन सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इससे बसों से यात्रा कर रही सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बसों ने सवारियों को आपस में एक्सचेंज कर वापसी की राह पकड़ी। जबकि कुछ कांडाखाल सिसल्डी मार्ग से भी कोटद्वार के लिए रवाना हुई। हाईवे बंद होने के बाद कोटद्वार से भी सिसल्डी होते हुए कुछ बसें सतपुली पहुंची। रविवार दोपहर दो बजे करीब 10 घंटे बाद एनएच ने बोल्डर को हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


गुमखाल-सतपुली के बीच हाईवे के चौड़ीकरण के कारण पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। कार्यदायी एजेंसी की ओर से मौके पर बड़ी मशीनें लगाकर यातायात सुचारू रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। दो फरवरी से 5 फरवरी तक रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक हाईवे पर यातायात प्रतिबंधित रखा गया है।
-आशीष सैनी, जेई एनएच खंड धुमाकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें