फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ते धंसने से मार्ग हुआ संकरा, खतरा

Thu, 28 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडाखाल-विरमोली-द्वारीखाल मोटर मार्ग पर जगह-जगह पुश्तों के ढहने से सड़क पर चलने वाले वाहनों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इससे सड़क धंसने से संकरी सड़क पर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन


कांडाखाल को ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल को जोड़ने वाला यह मोटर मार्ग बिरमोली दोराहे से एक किमी. आगे मोटर मार्ग नीचे की ओर पुश्ते और सड़क धंसने के कारण एक तरफ से पूरी टूट गया है। इससे बसों का संचालन ठप है। बमुश्किल छोटे वाहन निकल पा रहे है।

बचा हुआ मार्ग भी गिरने के कगार पर है। कहा कि काण्डाखाल से द्वारीखाल को जोड़ने के लिए यह एकमात्र मोटर मार्ग है साथ ही इस मोटर मार्ग पर दर्जनों गांव भी हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क के टूटे पुश्तों की मरम्मत करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसपी उनियाल ने बताया कि कांडाखाल- बिरमोली मोटर मार्ग कुछ माह पूर्व लोनिवि को एडीबी से हस्तांतरित हुआ है। मार्ग का सर्वे करने के बाद इसकी मरम्मत की रिपोर्ट भेजी जाएगी। बरसात के बाद ही इस पर कार्य हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें