फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त न हुईं तो आठ को तालाबंदी

Thu, 28 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय यमकेश्वर के अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष जताया है। उन्होंने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त न किए जाने पर आगामी आठ अगस्त को कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठांगर में प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के चलते शिक्षकों के वेतन आहरण और अन्य कार्य अटके हुए हैं।

आयकर फार्म 16 जो कि मार्च माह में उपलब्ध हो जाने चाहिए थे वह अभी तक शिक्षकों को नहीं मिले हैं। सेवा पुस्तिका का सत्यापन और जीपीएफ पासबुक को दुरुस्त करने का काम भी नहीं हुआ है। कार्यालय के अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षकों को आयकर पैनल्टी के नोटिस आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में उपशिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया जिसमें चेताया गया है कि जल्द व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गई तो आठ अगस्त को कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन और तालाबंदी की जाएगी।

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन नौटियाल, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरीश बड़ोला, सन्तोष राय, देवेंद्र सिंह नेगी, शैलेंद्र कंडवाल, चंद्रपाल सिंह असवाल, दिग्विजय सिंह, राजेश नेगी और बीरेंद्र डबराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें