फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जल्द हटेंगी रेलवे स्टेशन पर बनी पुराने जमाने की सीढि़यां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने मॉडल की सीढि़यों को तोड़कर उन्हें सुविधाजनक बनाने और बुकिंग ऑफिस को जल्द नए भवन में शिफ्ट कर सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करने के निर्देश दिए।बृहस्पतिवार अपराह्न डीआरएम राजकुमार मंडलीय अधिकारियों के साथ कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट के साथ रेलवे यार्ड, प्लेटफाॅर्म का मुआयना किया और निर्माणाधीन भवन को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भूतल पर नवनिर्मित भवन में बुकिंग ऑफिस कार्यालय को शिफ्ट करने और इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया (बाहरी क्षेत्र) को विकसित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन




डीआरएम ने प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन भवन के बीच बनी पुराने जमाने की सीढि़यों के स्थान पर सुविधाजनक सीढि़यां बनाने के लिए कहा। साथ ही सीढि़यों से सटे दो विशाल एवं दशकों पुराने पापड़ी के पेड़ों को कटवाने, बाहरी हिस्से में खड़े विशाल पेड़ों को कटवाकर सर्कुलेटिंग एरिया को नए सिरे से हरा-भरा, आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। डीआरएम को बताया गया कि पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग को पत्र काफी पहले भेजा जा चुका है। अभी तक कटान की अनुमति नहीं मिली है। इस दौरान रेलवे के सीनियर डीईएन-4, सीनियर डीईई आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें