फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने अभियान चलाकर 20 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा चौकी पुलिस ने पौड़ी नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों का चालान कर उनसे अर्थदंड वसूला गया। दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई पीएस नेगी ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने पौड़ी नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों के पास वैध प्रपत्र न होने, सीट बेल्ट न लगाने, चप्पल पहनकर वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सामान ढोने, यात्री वाहक वाहनों में छत में सामान ले जाने, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने पर 20 वाहनों के चालान काटकर उनसे अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह यातायात नियमों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें