फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जनसेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा जिला व महानगर कांग्रेस का संयुक्त कार्यालय

Thu, 11 Dec 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता करेंगे तीनों विधानसभाओं की जनसमस्याओं का निराकरण
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कार्यालय जनसेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इस कार्यालय के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता कोटद्वार, लैंसडौन व यमकेश्वर विधानसभा के लोगों की समस्याओं का निराकरण का प्रयास करेंगे।
सिनेमा रोड स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। कहा कि भाजपा की सरकार आम जन के लिए गूंगी व बहरी बनी हुई है। दूरस्थ गांवों के ग्रामीण विकास के लिए तरस रहे हैं। जनप्रतिनिधि जनता की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार को चेताने के साथ ही जंगली जानवरों की समस्या, स्वास्थ्य, सड़क, पानी आदि मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा आमजन की सुनवाई नहीं हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई दबाव बनाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसे सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

संगठन सभी को साथ लेकर चल रहा है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत कोटद्वार जिले में दो हजार व प्रदेश में कुल 2.5 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय का हुआ उद्घाटन
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास नेगी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की उपस्थिति में विकास नेगी और मीना बछुवाण ने संगठन को मजबूत बनाने, युवा शक्ति को जोड़ने और जनता की आवाज को हर स्तर पर उठाने का संकल्प दोहराया। इससे पहले बुधवार को दुर्गापुर में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें