देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भागीरथी-अलकनंदा नदी के संगम (गंगा ) में डुबकी लगाई। परमार्थ निकेतन में कथा प्रवचन सुनने पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडू और गुजरात से काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं।
बृहस्पतिवार को 800 से अधिक श्रद्धालुओं का दल देवप्रयाग पहुंचा। जहां उन्होंने संगम पर गंगा नदी में स्नान किया।
श्रद्धालु साधन मंडल, गोपाल प्रभु, रामानुज और अरविंद ने बताया कि ऋषिकेश में कथा प्रवचन के दौरान सभी की इच्छा हुई कि जहां से गंगा आती है, वहां के दर्शन कर स्नान किया जाए। स्नान के बाद पूजा अर्चना कर वह ऋषिकेश वापस लौट गए।