कोटद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र को देखते हुए नगर में सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कूट्टू, साबूदाना व मूंगफली के तीन नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषण शाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, गोविंदनगर, नजीबाबाद रोड आदि स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया। व्यापारियों को बताया गया कि केवल उच्च गुणवत्ता के कुट्टू के आटे का विक्रय किया जाए, पक्के बिल सुरक्षित रखे जाए जिससे उसके स्रोत को चिह्नित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कुट्टू गिरी, साबूदाना एवं मूंगफली के तीन नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषण शाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। संवाद