फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 10 शिकायतें, 335 लोगों को मिला लाभ

Mon, 16 Mar 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत बिरखेत के दिगोली स्थित मिलन केंद्र में हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन

कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक की न्याय पंचायत बिरखेत अंतर्गत दिगोली मिलन केंद्र में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 10 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान 335 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। एसडीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, बीडीओ प्रमोद चंद पांडे, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें