फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पाइप लाइन के लिए सड़क खोदकर चलती बनी कार्यदायी संस्था

Sun, 23 Aug 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह बाद भी नहीं हुई बीईएल रोड की मरम्मत, गड्ढों से हो रही आवाजाही
विज्ञापन

लोग परेशानी में कर रहे आवाजाही
कोटद्वार। नगर पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए बीईएल रोड की खोदाई किए जाने के आठ माह बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई है। डामर उखड़ने और मिट्टी धंसने से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए मार्ग की मरम्मत नहीं करा रही है। यही हाल जल निगम स्टोर-बीईएल वैकल्पिक मार्ग का भी है।
बीईएल रोड पर भारत सरकार के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अलावा तीन बड़े निजी स्कूल हैं। वहीं, खूनीबड़, जीवानंदपुर, शिवराजपुर और तल्ला मोटाढाक समेत भाबर और यूपी क्षेत्र के कई गांवों के लोग भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। पाइप लाइन बिछाने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही से कई स्थानों पर मिट्टी धंस गई है जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन

बीईएल कर्मी प्रदीप बडोला, सुरेंद्र सिंह रावत, दिनेश गुसाईं और नटवरलाल ने बताया कि मार्ग की मरम्मत नहीं होने से रोजाना आवाजाही में दिक्कत हो रही है। जल निगम स्टोर से बीईएल की ओर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी खोदाई के कारण खस्ताहाल है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित रूप में अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगरीय पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए मार्गों की खोदाई की गई थी। मरम्मत के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत करा ली जाएगी।
- सुमित कुमार, सहायक अभियंता, यूयूएसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें