फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत होगा परिवार और समाज : ऋतु खंडूड़ी

Sat, 22 Aug 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोटद्वार विधानसभा में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लखपति दीदी अभियान महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड की मातृ शक्ति मेहनत और साहस के लिए जानी जाती है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से परिवार के साथ समाज भी मजबूत होता है।
सम्मेलन में हिमानी वैष्णव, ममता रतूड़ी, सुनीता कोटनाला, यशोदा नेगी, लक्ष्मी रावत, शांता बमराड़ा, प्रेमा खंतवाल, सोनिया असवाल, विजयानंद पोखरियाल, सिमरन बिष्ट मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें