कोटद्वार। क्षेत्र में जारी रामलीला में शनिवार रात सीता हरण से लेकर अंगद-रावण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया।
मालवीय उद्यान में जारी रामलीला में सीता हरण, जटायु वध, शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन हुआ। आमपड़ाव की रामलीला में हनुमान की वापसी, विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। श्री बाल रामलीला कमेटी की रामलीला का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, पार्षद कविता मित्तल और पूर्व पार्षद आशा चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कलाकारों ने रामेश्वरम स्थापना और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया। लैंसडौन में श्रीराम की स्तुति ‘मैंने रघुवर दर्शन पाए हैं’ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संवाद