फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को प्रेमधाम आश्रम भेजा

Sun, 18 Oct 2026 03:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वार्ड-19 लालपुर घराट स्थित हनुमान मंदिर के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने प्रेमधाम आश्रम भेजा। पुलिस ने बेस अस्पताल में उसका मेडिकल भी कराया। व्यक्ति की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी राजकुमार (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को वरिष्ठ अधिवक्ता बीएम गौड़ ने एएसपी मनोज ठाकुर को फोन कर सूचना दी कि घराट स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति दयनीय हालत में है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम मौके पर पहुंची। पार्षद नेत्र मोहन असवाल और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस टीम ने व्यक्ति को रेस्क्यू कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार निवासी छत्तीसगढ़ बताया।समाजसेवी इंदू नौटियाल, एएचटीयू के कांस्टेबल प्रेम रावत, कांस्टेबल सत्येंद्र लखेड़ा, होमगार्ड वाजिद की मदद से उसे प्रेमधाम आश्रम में दाखिल कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें