फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फिर से तूल पकड़ रहा खूनीबड़ में गुंबद प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के खूनीबड़ क्षेत्र में समुदाय विशेष के एक परिवार की ओर से घर के ऊपरी हिस्से में कराए जा रहे गुंबदनुमा निर्माण को रुकवाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले दिन पुलिस की मौजूदगी में मामले का पटाक्षेप होने के बाद समुदाय विशेष की भवन स्वामिनी की ओर से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने से दूसरे समाज के लोग भड़क गए। मंगलवार को दूसरे समाज के लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

समुदाय विशेष के परिवार की ओर से मकान के ऊपर गुंबद बनाने का शनिवार को निवर्तमान पार्षद सौरभ नौडियाल, कमल नेगी, कीर्तन मंडलियों की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने विरोध किया था। पुलिस की मौजूदगी में परस्पर सहमति बनने पर भवन स्वामी ने स्वयं ही गुंबद को तुड़वा दिया था। इसके बाद खूनीबड़ निवासी भवन स्वामिनी ने पुलिस को तहरीर देकर स्थानीय जनप्रतिनिधि पर बुलडोजर से भवन को तुड़वाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में दूसरे समाज के लोग लामबंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को निवर्तमान पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे लोगों ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम को बताया कि पुलिस प्रशासन के समक्ष गुंबदनुमा निर्माण सहमति से हटवाया गया था। आरोप लगाया कि मामले का पटाक्षेप होने के बाद विशेष परिवार का एक सदस्य महिलाओं और उनके परिजनों को डरा-धमका रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने, विशेष परिवार की ओर से दर्ज फर्जी मुकदमे को रद्द करने की मांग की। एसडीएम से मिले लोगों में एएस रावत, दीपक कुमार, सूरज रावत, विकास, आयुष, पूजा, लक्ष्मी, आशा, रजनी, सरिता, प्रीति और शोभा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें