फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विविध रंगों को किया जीवंत

Mon, 31 Aug 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अखिल भारतीय शिक्षा समागम की पहल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. नवीन चंद्र खंडूड़ी की देखरेख और प्रो. अरविंद अवस्थी के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी। एमए की छात्रा प्रियंका ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना का संचार किया। दिव्यांका एवं खुशी ने गढ़वाली खुदेड़ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। नवीन ने पारंपरिक गढ़वाली चांचरी प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।
विज्ञापन

अभिलाष, नवीन, प्रियंका, दिव्यांका, खुशी एवं शिखा की टीम ने पारंपरिक गढ़वाली चौंफला नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जाह्नवी, प्रियांशी, आकांक्षा, सांची, खुशी, कुणाल, आभास एवं आयुष ने जौनसारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियंका, सुहानी, कुमुद, नव्यता, कृतिका एवं आकांक्षा ने गढ़वाली सामूहिक नृत्य में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विविध रंगों को जीवंत किया। कार्यक्रम में संगीत समिति के सदस्य डॉ. नवीन चंद्र खंडूड़ी, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. रवींद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें