फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बदहाल पड़ा सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग

Sun, 26 Apr 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की अब लोनिवि मंत्री से की गई मांग
विज्ञापन

सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग पर भिताड़ा पुल से चाई गांव तक मोटर मार्ग की हालत काफी बदहाल है। कई जगह संकरी सड़क पर गड्ढे होने से राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं। मार्ग पर भिताड़ा पुल के पास मोटर मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बेहद संकरा होने से दुर्घटना का अंदेशा बना है। ग्रामीण काफी समय से मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने लोनिवि मंत्री को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया है। बताया कि भिताड़ा पुल से एक किमी आगे तक के पैच पर अत्यधिक चढ़ाई के कारण मार्ग काफी संवेदनशील और खतरनाक हो चुका है। इस पैच के निरीक्षण में एआरटीओ कोटद्वार ने लोनिवि के अधिकारियों को एक वर्ष पूर्व सुधारीकरण के निर्देश दिए थे लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के पैच की बदहाल हालत को देखते हुए तत्काल सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से की है। ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार किरण रौतेला, ग्राम प्रधान कांडा सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला, मदन पंवार, मुकेश बिष्ट आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


जयहरीखाल-भिताड़ा-चाई तक 18.5 किमी सड़क पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित करने की कार्यवाही गतिमान है। हस्तांतरित होने के बाद पीएमजीएसवाई से ही मार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण होगा।
-मनोज नौगांई, जेई, लोनिवि लैंसडौन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें