फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आन-बान-शान की शपथ ली

Sat, 27 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
pop - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लेते हुए गढ़वाल राइफल्स के 187 रिक्रूट भारतीय सेना का अंग बन गए। 14वीं गढ़वाल के कमान अधिकारी कर्नल पीयूष शुक्ला ने रिक्रूटों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुनरीक्षक अधिकारी के रूप में मौजूद कर्नल शुक्ला ने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट का इतिहास वीरता व शौर्य से भरा पड़ा है। रिक्रूटों को इस परंपरा को बनाए रखना है।
विज्ञापन


शनिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स हेडक्वार्टर के परेड ग्राउंड में महेंद्र सिंह के नेतृत्व में रिक्रूटों ने शानदार परेड का प्रदर्शन करते हुए वीर सैनिक की कांस्य की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष रिक्रूटों ने तिरंगा के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस टोली का नेतृत्व सूबेदार संदीप गोदियाल, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, नायब सूबेदार शिवदर्शन सिंह, हवलदार हेमंत सिंह, हवलदार जयंती सिंह कर रहे थे। रेजीमेंट के धार्मिक गुरु पंडित शशांक शेखर ने रिक्रूटों को धार्मिक ग्रंथ पर दाहिना हाथ रखवाकर उनसे देश की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


पुनरीक्षक अधिकारी कर्नल पीयूष शुक्ला द्वारा 34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान सर्वोत्तम कार्य करने के लिए रिक्रूट दीपक सिंह को स्वर्ण पदक, कमलेश रावत को रजत व हरीश नेगी को कांस्य पदक प्रदान किया। ड्रिल में सर्वोत्तम प्रशिक्षण के लिए महेंद्र सिंह, फायरिंग में संतोष कैंथोला को पदक प्रदान किए।

नायक हितेंद्र को स्कवायड के उत्तम प्रशिक्षण व सूबेदार संतोष कुमार को प्लाटून के उत्तम प्रशिक्षण के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया, जबकि चैंपियनशिप बैनर के लिए इको कंपनी 24 प्लाटून का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल सलभ सनवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें