I
Iराजकीय बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष से नींबूचौड़ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े अस्पताल में कमियों को दूर कर संसाधनों को विकसित करने के प्रति आश्वस्त किया।I
Iप्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के 58 पद स्वीकृत हैं। जिनमें 39 रिक्त पड़े हैं। मात्र 19 चिकित्सक कार्यरत हैं। 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से महज चार ही हैं। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी अथवा चौकीदार की तैनाती नहीं की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय सेवाओं के लिए उपलब्ध मशीनों आदि संसाधनों के संबंध में भी जानकारी की। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं के विकास के लिए सूची उपलब्ध कराने को कहा और शीघ्र कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। पीएमएस डॉ. राजीव पाल ने आभार व्यक्त् किया।
I
I
I
I.
युवा चिकित्सक ने दायित्व संभालाI
Iकोटद्वार के बालासौड़ निवासी विनोद कुकरेती की युवा पुत्री आकांक्षा कुकरेती की राजकीय बेस अस्पताल में बतौर मेडिकल अफसर तैनाती की गई है। डॉ. आकांक्षा कुकरेती ने मंगलवार सुबह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर अपना दायित्व संभाला। पहले दिन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयहिंद की देखरेख में डॉ. आकांक्षा ने चिकित्सीय सेवाएं दीं। डॉ. आकांक्षा इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून से प्रशिक्षण लेने के बाद बेस अस्पताल पहुंची थीं। पीएमएस डॉ. राजीव पाल ने डॉ. आकांक्षा और उनके परिजनों को बधाई दी।I