फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमिशन सांस्कृतिक कोटद्वार संस्था ने हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की उठाई मांग, पीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

I

Iमिशन सांस्कृतिक कोटद्वार (एमएसके) संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में मंगलवार को नगर में पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापन भेजकर अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।I
विज्ञापन

Iमंगलवार को ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य झंडाचौक में एकत्र हुए, यहां से उन्होंने मालवीय उद्यान तक पैदल मार्च निकाला। मालवीय उद्यान में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज जहां पूरा विश्व मानवाधिकार दिवस मना रहा है। वहीं, बांग्लादेश में सर्वाधिक मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। वहां का शासन संविधान, पुलिस सेना सभी अल्पसंख्यक हिंदुओं को खत्म करने पर आमादा है। कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से पूरे विश्व में गजवा ए हिंद बनाने का प्रायोजित कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के द्वेषपूर्ण नरसंहार व मानवाधिकारों के हनन को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को रक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रेषित भी किया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील बहुखंडी, रीना बुड़ाकोटी, रमेश चंद्र जदली, राज थापा, रविंद्र सिंह, विजय सिंह गुसाईं, चिरंजीलाल ध्यानी, प्रदीप नेगी, आलोक बहुगुणा आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन

I.I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें