फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान कर गांव लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी

विज्ञापन
कोटद्वार-धुमाकोट मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में रेस्क्यू अभियान चलाते पुलिस कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर हरिद्वार से गंगा स्नान करके अपने गांव लौट रहे लोगों की कार खाई में जा गिरी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को झपकी आ गई थी, जिससे कार अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। धुमाकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

धुमाकोट के थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जगत सिंह (55) पुत्र नारायण सिंह, राम सिंह (61), प्रेम रावत (55) पुत्र राम सिंह सभी निवासी कसाना मल्ला गांव धुमाकोट, विकास ध्यानी (31) पुत्र चंद्रमणि निवासी ग्राम सांगलिया वल्ला, धुमाकोट निजी कार से तड़के हरिद्वार बैसाखी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए गए थे। गंगा स्नान करने के बाद वे कोटद्वार सेंधीखाल मैदावन मार्ग होते हुए गांव लौट रहे थे। ग्राम लुंठिया नाला के पास दिन में उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई और झाड़ियों में अटक गई। सूचना मिलते ही धुमाकोट पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सड़क तक लाए। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जगत सिंह की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया। जबकि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि वाहन चालक राम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। इसलिए नींद पूरी नहीं हुई थी। वापसी में लुंठिया नाला गांव के पास झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें