कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों व पार्षद पद के लिए 168 प्रत्याशियों के भाग्य बृहस्पतिवार को मतपेटी में बंद हो जाएंगे। वार्ड नंबर-25 रतनपुर सुखरो व वार्ड नंबर-34 उदयरामपुर नयाबाद में पार्षद पद के लिए केवल दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वार्ड नंबर-30 नंदपुर में पार्षद पद के लिए सबसे अधिक सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
मेयर पद के लिए भाजपा से शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस से रंजना रावत, यूकेडी से महेंद्र सिंह रावत, बसपा से महेश नेगी के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र पाल सिंह रावत और गोपालकृष्ण बड़थ्वाल चुनाव मैदान में हैं।
पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-1 रतनपुर सनेह से चार, वार्ड नंबर-2 कुंभीचौड़, वार्ड नंबर-3 सनेह, वार्ड नंबर-4 गाड़ीघाट से पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर-5 लकड़ीपड़ाव, वार्ड नंबर-6 काशीरामपुर तल्ला, वार्ड नंबर-7 कौड़िया से तीन-तीन प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर-8 गोविंदनगर से छह, वार्ड नंबर-9 काशीरामपुर मल्ला से चार, वार्ड नंबर-10 पनियाली तल्ली से पांच, वार्ड नंबर-11 झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग से चार, वार्ड नंबर-12 कालाबड़ से पांच, वार्ड नंबर-13 आढ़त बाजार क्रिश्चियन कालोनी से पांच, वार्ड नंबर-14 जौनपुर से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर-15 गोविंदनगर नयागांव से चार, वार्ड नंबर-16 सिताबपुर से तीन, वार्ड नंबर-17 मानपुर से पांच, वार्ड नंबर-18 शिवपुर से तीन, वार्ड नंबर-19 लालपुर से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरो द्वितीय से छह, , वार्ड नंबर-21 पदमपुर सुखरो प्रथम व वार्ड नंबर-22 सिमलचौड़ से पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-23 शिब्बूनगर से तीन, वार्ड नंबर-24 बालासौड़ से चार, वार्ड नंबर-25 रतनपुर सुखरो से दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-26 बलभद्रपुर, वार्ड नंबर-27 दुर्गापुर से चार-चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-28 नींबूचौड़ से तीन, वार्ड नंबर-29 घमंडपुर से चार , वार्ड नंबर-30 नंदपुर से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड नंबर-31 पदमपुर मोटाढांक से दो, , वार्ड नंबर-32 शिवराजपुर, वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला से छह-छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-34 उदयरामपुर नयाबाद से दो, वार्ड नंबर-35 त्रिलोकपुर से तीन, वार्ड नंबर-36 लोकमणिपुर से चार, वार्ड नंबर-37 झंडीचौड़ पश्चिमी में पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-38 उत्तरी झंडीचौड़ से पांच, वार्ड नंबर-39 पूर्वी झंडीचौड़ से तीन, वार्ड नंबर-40 जशोधरपुर से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।